भाजपा और चुनाव आयोग मिली-जुली कबड्डी खेलने की कोशिश में है सुरेंद्र राजपूत

भाजपा और चुनाव आयोग मिली-जुली कबड्डी खेलने की कोशिश में है सुरेंद्र राजपूत
चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को परिणाम के बीच गैप पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आयोग और भाजपा को बताना चाहिए कि कहीं कोई मिली-जुली कबड्डी खेलने की कोशिश तो नहीं की जा रही है।

लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को परिणाम के बीच गैप पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आयोग और भाजपा को बताना चाहिए कि कहीं कोई मिली-जुली कबड्डी खेलने की कोशिश तो नहीं की जा रही है।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि 9 अप्रैल को चुनाव और 4 मई को रिजल्ट का क्या मतलब है? क्या इसमें भाजपा से साठगांठ है। एक तरफ तो आप कहते हैं कि बैलट पेपर इसलिए हटाए, ईवीएम पर इसलिए किया कि नतीजे तुरंत मिल जाएं। 9 अप्रैल को जिस आदमी ने मतदान किया है, उसका अधिकार है दो दिन में, तीन दिन में, चार दिन में नतीजे आ जाएं, लेकिन 4 मई को नतीजे आ रहे हैं। इन सारे सवालों का जवाब चुनाव आयोग को और भारतीय जनता पार्टी को देना होगा कि कहीं कोई मिली-जुली कबड्डी तो नहीं खेल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें चुनाव आयुक्त से यही अपेक्षा थी। चुनाव आयोग तो बंगाल की सरकार को अपना दुश्मन मानता है, क्योंकिआयोग भाजपा के कहने पर काम कर रहा है। जब हम कई राज्यों के मुख्य सचिव या डीजीपी को लेकर शिकायत करते थे, तो चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करता है, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्रवाई करता है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान 'राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया' इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी आज से थोड़ी ये काम कर रही है। मध्य प्रदेश में सरकार इसी तरीके से इन्होंने गिराई। पूर्वोत्तर राज्यों में, कर्नाटक में सरकार इसी तरीके से गिराई इन लोगों ने। राजस्थान में इसी तरीके से गिराने की कोशिश की थी, जिसको अशोक गहलोत ने फेल कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी पैसे से लोभ और लालच देकर, वो किसी भी तरीके से लोकतंत्र को कमजोर करने का जो प्रयास कर रही है, इसके गंभीर परिणाम मिलेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story