राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले-जेपीएनआईसी में भ्रष्टाचार के श्राप ने आपको सत्ता से रखा है दूर

राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले-जेपीएनआईसी में भ्रष्टाचार के श्राप ने आपको सत्ता से रखा है दूर
सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जेपीएनआईसी परियोजना को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर बनी इमारत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और दावा किया कि इसी "पाप" का परिणाम है कि समाजवादी पार्टी वर्षों से सत्ता से बाहर है।

लखनऊ, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जेपीएनआईसी परियोजना को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर बनी इमारत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और दावा किया कि इसी "पाप" का परिणाम है कि समाजवादी पार्टी वर्षों से सत्ता से बाहर है।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अखिलेश जी, उम्मीद करता हूं कि आप ठीक ही होंगे। आज सुबह सुबह मैं काम से घर से निकला तो थोड़ी दूर जाते ही जेपीएनआईसी दिखाई दिया। अचानक लोकनायक जय प्रकाश जी का चेहरा मेरी आंखों के सामने आ गया। फिर दिमाग में आपका ख़्याल आया। जानते हैं क्यों, सुनिए। उन्होंने कहा कि मैं सोचने लगा कि लोकनायक जय प्रकाश जी स्वर्ग के जिस कोने में होंगे, वहां बैठे सोच रहे होंगे कि उनके नाम पर राजनीति करने वाले उनके नाम पर इमारत बनाकर करोड़ों, माफ़ कीजिएगा अरबों डकार गए। वो सोच रहे होंगे कि क्या इसी समाजवादी की नींव डालने के लिए उन्होंने अपना जीवन आंदोलन के लिए झोंक दिया था?

राजभर ने कहा कि मित्र, कम से कम जयप्रकाश नारायण जी के नाम पर बन रही बिल्डिंग में तो घोटाला नहीं करना चाहिए था। एक बिल्डिंग उनके नाम पर बना रहे थे, कम से कम उसे तो बख्श देते। उनके नाम पर भी 200 करोड़ की बिल्डिंग का काम आपने 860 करोड़ में कराया। बिल्डिंग भी पूरी नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि यकीन मानिए, जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यात्मा का ही श्राप है कि आप नौ साल से सत्ता से बाहर हैं और आगे भी दोबारा कभी सत्ता में नहीं आएंगे।

ओपी राजभर ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश जी श्रद्धेय हैं, आदरणीय है, पूजनीय हैं। उनके नाम पर भ्रष्टाचार, छी। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि भ्रष्टाचार की इमारत को जब जब आप निहारेंगे, तब तब आप ऊपर से शांत भले दिखें लेकिन अंदर अंदर ग्लानि और पछताचाप ज़रूर होगा। पूर्वजों का सम्मान कीजिए, उनके नाम पर भ्रष्टाचार अच्छी बात नहीं है।

मंत्री राजभर ने कहा कि उम्मीद है मेरी तरह आप भी कभी ना कभी गोमती नदी के किनारे से गुज़रते हुए जब कभी जेपीएनआईसी को देखेंगे, आपको अपना पाप ज़रूर झकझोरेगा।जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव और जय लोकनायक।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 12:18 PM IST

Tags

Next Story