राजीव रंजन का विपक्ष पर हमला, बोले-बांकीपुर में एनडीए की जीत तय, कांग्रेस-टीएमसी पर भी साधा निशाना

राजीव रंजन का विपक्ष पर हमला, बोले-बांकीपुर में एनडीए की जीत तय, कांग्रेस-टीएमसी पर भी साधा निशाना
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें प्रधानमंत्री का विदेश दौरा, पंजाब कांग्रेस की राजनीति, बंगाल में ममता बनर्जी और राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का रुख शामिल है।

पटना, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें प्रधानमंत्री का विदेश दौरा, पंजाब कांग्रेस की राजनीति, बंगाल में ममता बनर्जी और राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का रुख शामिल है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर विपक्षी दलों की टिप्‍पणी पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन कहते हैं, "सबसे पहली बात तो यह है कि प्रशांत किशोर और आरजेडी को आपस में तय करना चाहिए कि कौन दूसरे, तीसरे, चौथे या पांचवें स्थान पर रहेगा। पहली जगह तो पहले से ही लोगों के दिलों में पक्की है। जनता का समर्थन एनडीए उम्मीदवार के साथ है।"

राजीव रंजन कहते हैं, "कांग्रेस के लिए खुद को एकजुट रखना आसान नहीं होगा। पार्टी कुछ मुद्दों पर जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अपनी राज्य इकाइयों में बढ़ती नाराजगी के कारण कांग्रेस के लिए अपने आंतरिक मामलों को संभालना मुश्किल होता जा रहा है।"

पूर्व मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल ने टीएमसी छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए। इसको लेकर राजनीतिक तेज हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सभी ममता बनर्जी के करीबी थे। विधानसभा में विरोधी दल का नेता ऋतब्रत बनर्जी को बनाया गया। सुखेंदु शेखर से लेकर सुष्मिता देव और चंद्रिमा भट्टाचार्य, अब अनुब्रत मंडल ने टीएमसी छोड़ दी है।

उन्‍होंने कहा कि दरअसल ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। संसदीय दल ने साथ छोड़ दिया, विधायक दल पहले ही हाथ से निकल चुका था। पार्टी संगठन पूरी तरह से उनके विरोधियों के खेमे में चली गई। बचे हुए निष्‍ठावान नेता जो तथाकथित रूप से उनके साथ जुड़े रहे, बारी-बारी से सबने ममता बनर्जी का साथ छोड़ना शुरू कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि राजनीति में जब आप लगातार ग‍लतियां करते जाएंगे, पार्टी को जागीर समझकर आम कार्यकर्ताओं से आपकी दूरी बढ़ती जाएगी। ऐसे में टीएमसी का इस तरह से टूटना अस्‍वाभाविक नहीं है।

पंजाब कांग्रेस की राजनीति हलचल पर उन्‍होंने कहा कि वहां के नेतृत्‍व ने जनता का काम आसान बना दिया है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए तैयार हो रही है। मजबूत दल के तौर पर आंतरिक विरोधाभाष के बावजूद कांग्रेस की जमीनी पकड़ थी। लेकिन जिस तरह से वहां वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष और चरणजीत सिंह चन्‍नी के बीच की लड़ाई अब सड़कों तक पहुंच गई है। चुनाव टिकट बंटवारे पहले या इसके बाद कांग्रेस का बंटाधार निश्‍चित तौर पर तय हो गया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुला ने भाजपा पर एमएलए खरीदने का आरोप लगाया है। इस पर राजीव रंजन ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक तौर पर आरोपों का खंडन कर दिया है। उमर अब्‍दुला के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी खोई साखा और विश्‍वनीयता को हासिल करना है। जनता की कसौटी पर लगातार असफल साबित हो रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार के मुकम्‍मल फैसलों की वजह से रोजगार के बेहतर अवसर पैदा हुए और विकास की गंगा बह रही है। उमर की कठिनाइयां बढ़ रही हैं,उन्‍होंने ध्‍यान भटकाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया। राजीव रंजन ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि लगभग 35 हजार करोड़ रुपए का व्‍यापारिक साझेदारी का लक्ष्‍य रखा गया है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए यह बड़ी साझेदारी साबित हो सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 4:27 PM IST

Tags

Next Story