कोलकाता में फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी से दो करोड़ की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता में फर्जी पुलिस बनकर कारोबारी से दो करोड़ की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की ठगी और लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कोलकाता, 12 जुलाई (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की ठगी और लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 10 जुलाई को दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रतापादित्य रोड पर एक कारोबारी के कार्यालय में हुई थी। गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि यहां रखा गया नकद धन अवैध तरीके से कमाया गया है।

आरोपियों ने फर्जी पुलिस पहचान पत्र दिखाए और कारोबारी तथा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को डराया-धमकाया और नकदी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ के दौरान आरोपियों को पता चला कि कार्यालय में एक संदूक में बड़ी रकम रखी हुई है। उन्होंने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर संदूक खुलवाया और उसमें रखे करीब दो करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए।

कुछ घंटे बाद कारोबारी और कार्यालय प्रबंधन ने टॉलीगंज थाने की पुलिस से संपर्क किया। तब उन्हें पता चला कि कार्यालय में आए लोग असली पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाला गिरोह था। इसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग और टॉलीगंज थाना पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई।

जांच के दौरान शनिवार को गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस लूटी गई बाकी रकम बरामद करने का भी प्रयास कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story