जब आदित्य ठाकरे के पास राम को बचाने की ताकत तो पार्टी को हार से क्यों नहीं बचा पाए, दिनेश शर्मा का तंज

जब आदित्य ठाकरे के पास राम को बचाने की ताकत तो पार्टी को हार से क्यों नहीं बचा पाए, दिनेश शर्मा का तंज
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के श्री राम और भाजपा को जोड़ते हुए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे अभी बच्चे हैं और राजनीति में बहुत कच्चे हैं।

लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के श्री राम और भाजपा को जोड़ते हुए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे अभी बच्चे हैं और राजनीति में बहुत कच्चे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि हम भाजपा से भगवान राम की रक्षा कर रहे हैं। भाजपा अब 'बाबर जनता पार्टी' बन चुकी है। भाजपा कथित राम मंदिर लूट से देश का ध्यान भटकाने के लिए ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

आदित्य ठाकरे के बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि लोग कहते हैं आदित्य ठाकरे अभी बच्चे हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि वे तो राजनीति में कच्चे हैं। वह और उनके पिता अहंकार में इतने डूब गए हैं कि वे कह रहे हैं कि वे भाजपा से श्री राम की रक्षा करेंगे। ऐसी अहंकारी सोच वाले लोगों को चुनाव में जनता सबक सिखाती है। उद्धव और आदित्य की इसी सोच के चलते जनता ने नकार दिया।

भाजपा सांसद ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आदित्य ठाकरे के पास श्री राम को बचाने की ताकत है तो वे अपने पिता, पार्टी की हार को भाजपा से क्यों नहीं बचा पाए।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के समाजवादी पार्टी को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि वे जो कुछ भी कहते हैं, वह तथ्यों पर आधारित होता है। यह भी सच है कि कई सफल उदाहरण हैं, जैसे तिरुपति बालाजी में चढ़ाया गया चढ़ावा, जिसने अस्पतालों, स्कूलों और कई जन-कल्याणकारी पहलों को सहारा देने में मदद की है। श्री राम जन्मभूमि को लेकर भी सामाजिक कार्ययोजना है।

भाजपा सांसद ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लगता है कि सीएम अब्दुल्ला की उम्र ज्यादा हो रही है और कुंठा से ग्रसित हैं इसीलिए उन्हें भाजपा याद आ रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अराजकता के दौर से गुजर रहा था, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 370 हटाया। राष्ट्रपति शासन लागू कर प्रगति कार्य हुए।

उमर अब्दुल्ला को चेतावनी देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हमें किसी के विधायक खरीदने की जरूरत नहीं है। भाजपा लोकतंत्र का सम्मान करती है।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह दुनिया के सबसे बड़े पौधरोपण अभियानों में से एक है। पौधरोपण अभियान की योजना व्यवस्थित ढंग से बनाई गई और इसे कानूनी और संगठित तरीके से चलाया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन है और लोग बहुत लगन और उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 5:48 PM IST

Tags

Next Story