राम जन्मभूमि थाना पहुंचा वकीलों का प्रतिनिधिमंडल, कहा- हम झुकने वाले नहीं

राम जन्मभूमि थाना पहुंचा वकीलों का प्रतिनिधिमंडल, कहा- हम झुकने वाले नहीं
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी। पुलिस ने जवाब में कहा कि इस मामले में पहले से ही एक एफआईआर दर्ज है। ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं करने का आदेश मिला है।

अयोध्या, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी। पुलिस ने जवाब में कहा कि इस मामले में पहले से ही एक एफआईआर दर्ज है। ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं करने का आदेश मिला है।

थाना राम जन्मभूमि में पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण जीत वर्मा, वरिष्ठ वकील और निर्मोही अखाड़ा, अयोध्या के वकील ने बताया कि हम सभी अपनी शिकायत पर एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी लेने के लिए यहां आए थे, लेकिन बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक एफआईआर पहले से दर्ज है, ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। अब हम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद कप्तान से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।

वहीं, वकील राज कपूर सिंह ने कहा कि हम इस मामले में झुकने वाले नहीं हैं। बिना लड़ाई के कुछ हासिल होने वाला नहीं है। हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमसे जो भी हो सकेगा, हम करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि पिछले दिनों बार एसोसिएशन ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ आवेदन दिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी मांगी।

पुलिस द्वारा वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को एक दस्तावेज दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। हालांकि, वकील इससे संतुष्ट नहीं हैं और आगे घेराव या प्रदर्शन करने अथवा अन्य विकल्पों पर चर्चा करने वाले हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 9:06 PM IST

Tags

Next Story