राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सपा के पोस्टर पर भड़के मंत्री संजय निषाद, कहा- इसमें संतों को घसीटना गलत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सपा के पोस्टर पर भड़के मंत्री संजय निषाद, कहा- इसमें संतों को घसीटना गलत
उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार सियासी घमासान जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें अयोध्या मंदिर में लूट के आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ चेतावनी दी गई है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार सियासी घमासान जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें अयोध्या मंदिर में लूट के आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ चेतावनी दी गई है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

मंत्री संजय निषाद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जो लोग राम मंदिर बनाने में मदद करने, पूजा-अर्चना करने या सेवा करने के लिए कभी वहां नहीं गए, उनका इससे क्या लेना-देना है? न तो सरकार इस चोरी में शामिल है और न ही संत। इसलिए ऐसे आरोप लगाना गलत है। चोर कोई भी हो सकता है। किसी की नीयत खराब हो सकती है और संविधान के प्रावधानों के अनुसार, सजा दी जाती है। विपक्ष के लोग राजनीतिकरण करना चाहते हैं। अब संत महात्माओं पर अगर आरोप लगाएंगे तो निश्चित रूप से संत महात्मा इनके खिलाफ तो खड़े होंगे ही। सरकार की बात है, सरकार से लड़िए, संत महात्माओं को घसीटना गलत है।"

सपा द्वारा सीएम योगी का अमर्यादित एआई वीडियो चलाने पर संजय निषाद ने कहा, "यह देश और प्रदेश के एक यशस्वी मुख्यमंत्री का अपमान है और इस प्रदेश की जनता का अपमान है, जिसने उनको चुना है। इस तरह का अमर्यादित पोस्टर और अमर्यादित वीडियो बनाना ठीक नहीं है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरती है और इस तरह का काम नहीं होना चाहिए।"

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव त्रिपाठी द्वारा सपा का समर्थन करने के सवाल पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, "हमको लगता है ऐसा होना नहीं चाहिए। लेकिन राजनीति में तो कोई रिश्तेदारी होती नहीं है। केवल समाजवादी पार्टी में रिश्तेदारी होती है। इतिहास उठा कर देखेंगे तो माधवराव सिंधिया कांग्रेस में होते थे और उनकी मां विजयाराजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में होती थी। एक घर में मां-बेटे अलग-अलग पार्टी में काम करते थे। लोगों की अपनी-अपनी विचारधारा होती है। कोई भी किसी भी पार्टी की विचारधारा से जुड़कर अपना काम कर सकता है।"

उत्तराखंड में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर संजय निषाद ने कहा, "कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। यह नॉन-इश्यू को इश्यू बनाते हैं और इश्यू को नॉन-इश्यू बनाते हैं। इनका न दलितों से मतलब है, न पिछड़ों से मतलब, न किसी से मतलब। इनका एक ही काम है, किसी तरीके से हम छप जाएं। छपेंगे तो पिछले जितने काले कारनामे हैं, वो दिखेंगे नहीं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 5:24 PM IST

Tags

Next Story