राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव, 'सुरंगजीवी' अब बेनकाब, न अयोध्या माफ करेगी, न देश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव, सुरंगजीवी अब बेनकाब, न अयोध्या माफ करेगी, न देश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में सच्चाई अंततः सामने आएगी और दोषियों को न अयोध्या माफ करेगी, न देश और न ही भगवान।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा है कि आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहने वाले, इस घोर-गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए और अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साजिश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से खुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुखबिरी कर रहे हैं। बंटवारे की लड़ाई सारे राज खोल देगी।

उन्होंने आगे लिखा कि जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गए हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें कि जहां भूमिगत मार्ग खत्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सजा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके खजाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।

बता दें कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। एसआईटी अभी जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 1:07 PM IST

Tags

Next Story