रामगढ़ सड़क हादसा 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

रांची/रामगढ़, 29 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-33) पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक संदेश में कहा कि रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की हृदयविदारक खबर अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने जान गंवाने वाले सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि रामगढ़ के पैंकी गांव के समीप एनएच-33 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी के भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से 13 लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि एनएच-33 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। बिहार के नालंदा जिले से मां छिन्नमस्तिका के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा आ रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई इस दुखद दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए मां छिन्नमस्तिका से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति देने और घायल श्रद्धालु को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने का संबल प्रदान करें तथा घायल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
