रामलीला मैदान से ममता बनर्जी बोलीं-जो काफिर हैं, वे हर रोज डरते हैं

रामलीला मैदान से ममता बनर्जी बोलीं-जो काफिर हैं, वे हर रोज डरते हैं
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया ब्लॉक की 'देश बचाओ महारैली' का आयोजन किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस रैली में देशभर के प्रमुख विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर जुटे। रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और विपक्षी एकता पर जोर दिया।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया ब्लॉक की 'देश बचाओ महारैली' का आयोजन किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस रैली में देशभर के प्रमुख विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर जुटे। रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और विपक्षी एकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।

ममता ने कहा, "वे हमें कहते हैं कि घर से मत निकलो, उन्होंने हमें हाउस अरेस्ट किया। मैं कहती हूं कि जो लड़ते हैं, वह जिंदगी कमाते हैं। जो डरते हैं, वो मरते हैं। जो काफिर हैं, वे हर रोज डरते हैं। आने वाले समय का स्लोगन है, सेव इंडिया, सेव डेमोक्रेसी। सभी को मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए।"

ममता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल एसआईआर का पीड़ित राज्य रहा है। उन्होंने कहा, "हम छोड़ेंगे नहीं। हम जान दे देंगे, हम लड़ेंगे। हमारे बंगाल में लूट हुई, लेकिन अब दिल्ली में लूट नहीं होने देंगे। हम लोकतंत्र को बचाएंगे। भाजपा के लिए एसआईआर का मतलब स्पेशल इंटेंसिव रिलीफ है।"

उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "सरकार ने ईवीएम, लोकतंत्र, संविधान और लोगों के अधिकारों की लूट की है। ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में एक प्रतिशत वोट को निकाल दिया। हम हारे नहीं, बल्कि हराया गया है। इसका बदला हम राजनीति से लेंगे। हम लोकतंत्र से लड़ेंगे। सरकार ने नौकरी, जिंदगी, और मां-बहनों के सम्मान की लूट की है। चुनाव को हाईजैक किया गया है।"

ममता बनर्जी ने भाजपा के नारे पर तंज कसते हुए कहा, "वे कहते थे, सबका साथ सबका विकास, लेकिन अब उनका स्लोगन हो गया है कि भाजपा का साथ और सबका विनाश। उन्होंने मंदिर में लूट की। रामजन्म भूमि के चढ़ावे में लूट की। बंगाल में मंदिर के पैसों की लूट हुई। वक्फ प्रॉपर्टी की लूट हुई। वे पुलिस से अपनी पार्टी का काम कराते हैं। भाजपा का कोई ऑर्गनाइजेशन नहीं है। भाजपा का जाना तय है।"

रैली के अंत में उन्होंने देश के युवाओं और जेन-जी वर्ग से एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा और ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए 'ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा...' कविता भी गाई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story