अपराध: झारखंड झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक, सीएम सोरेन ने दी जानकारी

झारखंड झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक, सीएम सोरेन ने दी जानकारी
झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के माध्यम से दी।

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के माध्यम से दी।

उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए झारखंड पुलिस, एक्स कॉर्पोरेशन इंडिया और ग्लोबल अफेयर्स को संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे। एक्सकॉर्पइंडिया कृपया इस मामले का संज्ञान लें।

इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल अफेयर्स से इस घटना पर तुरंत ध्यान देने और हैंडल को पुनः सिक्योर करने में सहयोग करने की अपील की है। झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक होने के बाद उसमें अनुचित और भ्रामक सामग्री पोस्ट की गई, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

झामुमो का एक्स अकाउंट हैक होने के बाद एक चूहे का फोटो पोस्ट किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "लाइव ऑन बौंक।" मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने की कई कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हैकिंग को गंभीर अपराध बताया और उम्मीद जताई कि राज्य पुलिस इसे जल्द हल करेगी।

फिलहाल, झारखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर क्राइम सेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

साइबर अपराधियों की तरफ से इस तरह की गतिविधियां न केवल डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन रही हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2025 9:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story