खेल: सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम चुने गए जेएससीए के सचिव और संयुक्त सचिव

रांची, 20 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का सचिव और संयुक्त सचिव चुना गया है।
तिवारी और नदीम दोनों ने 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। 35 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिवारी ने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए भारत के लिए तीन वनडे खेले। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर नदीम ने 2019 में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ डेब्यू के बाद भारत के लिए दो टेस्ट खेले।
तिवारी ने फरवरी 2024 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 17 साल तक झारखंड का प्रतिनिधित्व किया और सभी प्रारूपों में 88 बार टीम की कप्तानी की। इसके अलावा वे चार आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेले। नदीम ने भी मार्च 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने 2004-05 में मात्र 15 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।
जेएससीए की नई कार्यकारिणी के चुनाव में तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसबी सिंह को 438-194 के बड़े अंतर से हराया। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए नदीम ने भी 409-199 के स्कोर से राजकुमार शर्मा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 May 2025 1:32 PM IST