रांची में शख्स ने जीजा को धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर मार डाला, गिरफ्तार

रांची में शख्स ने जीजा को धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर मार डाला, गिरफ्तार
रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचेटोली गांव में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा की धारदार हथियार और पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची, 15 मई (आईएएनएस)। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचेटोली गांव में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा की धारदार हथियार और पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान खूंटी जिले के रनिया निवासी गजेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल नीचेटोली आए थे। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब आरोपी साले भूपेश खंडित ने घर के सभी बर्तनों को अपने कब्जे में ले लिया और यह कहते हुए खाना बनाने से मना कर दिया कि मेहमानों को वापस लौट जाना चाहिए।

शुक्रवार सुबह जब भूपेश की छोटी बहन ने खाना बनाने और पानी भरने के लिए बर्तन मांगे, तो विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर भूपेश ने घर में रखी ‘दौली’ (धारदार हथियार) से अपने जीजा गजेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने आंगन में रखे एक बड़े पत्थर से उनका सिर कूच दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंची उसकी छोटी बहन भी मामूली रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद को एक कमरे में बंद कर छिप गया था। सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी भूपेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story