राष्ट्रीय: थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष पर बोले रणधीर जायसवाल, 'भारत के दोनों देशों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध'

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष पर बोले रणधीर जायसवाल, भारत के दोनों देशों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी तनाव को लेकर जवाब दिया है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी तनाव को लेकर जवाब दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने और तनाव को रोकने के लिए कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित हमारे दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। बैंकॉक, थाईलैंड में भारतीय दूतावास हेल्पलाइन +66 61 881 9218 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) और नोम पेन्ह, कंबोडिया में भारतीय दूतावास हेल्पलाइन +855 92 881 676 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) जारी किए गए हैं।

इससे पहले कंबोडिया स्थित भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सीमा क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +855 92881676 पर कॉल करें या cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल करें।"

वहीं, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सीमा संघर्ष में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 71 अन्य घायल हुए हैं। थाई मीडिया के अनुसार, ये झड़पें लगातार तीसरे दिन शनिवार को तब शुरू हुईं, जब कथित तौर पर कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैनिकों पर गोलीबारी की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2025 10:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story