रणजी ट्रॉफी एलीट कर्नाटक, विदर्भ और गोवा ने दर्ज की पारी के अंतर से जीत, तीसरे दिन चार मुकाबलों के नतीजे निकले

रणजी ट्रॉफी एलीट कर्नाटक, विदर्भ और गोवा ने दर्ज की पारी के अंतर से जीत, तीसरे दिन चार मुकाबलों के नतीजे निकले
रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बुधवार को 4 मुकाबलों में नतीजे निकले। सीजन का अपना चौथा मैच खेलते हुए कर्नाटक, उत्तराखंड, विदर्भ और गोवा ने मुकाबले के तीसरे दिन जीत हासिल की। आइए, इन मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बुधवार को 4 मुकाबलों में नतीजे निकले। सीजन का अपना चौथा मैच खेलते हुए कर्नाटक, उत्तराखंड, विदर्भ और गोवा ने मुकाबले के तीसरे दिन जीत हासिल की। आइए, इन मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

असम बनाम कर्नाटक: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-बी के इस मुकाबले में कर्नाटक ने पारी और 314 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन पर सिमट गई। रितेश भटकल ने 35 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि शिखर शेट्टी ने 53 रन देकर शेष 5 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में कर्नाटक ने अनीश केवी (145) और मनवंत कुमार (नाबाद 100) की शतकीय पारी की मदद से पहली पारी 577/6 के स्कोर पर घोषित की, लेकिन इसके जवाब में असम की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 128 रन पर सिमट गई।

उत्तराखंड बनाम हरियाणा: देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेले गए एलीट ग्रुप-डी के इस मुकाबले में उत्तराखंड ने 10 विकेट से जीत हासिल की। हरियाणा की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 153 रन पर ढेर हो गई थी। इस पारी में मयंक मिश्रा ने 6 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में उत्तराखंड ने डेगा निश्चल (153) की शतकीय पारी के दम पर 305 रन बनाकर 152 रन की बढ़त हासिल कर ली।

हरियाणा की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। इसी के साथ उत्तराखंड को जीत के लिए महज 8 रन का आसान टारगेट मिला, जिसने उसने 1.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

विदर्भ बनाम मध्य प्रदेश: हर्ष दुबे (53 रन पर 9 विकेट) के सामने मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 209 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में विदर्भ ने कप्तान अक्षय वाडकर (100) और नचिकेत भुटे (97) की शानदार पारियों के दम पर 334 रन बनाते हुए 125 रन की बढ़त हासिल कर ली।

मध्य प्रदेश की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 105 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में हर्ष दुबे ने 37 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि पार्थ रेखडे ने 14 रन देकर 5 विकेट झटके। विदर्भ ने मुकाबला पारी और 20 रन से अपने नाम किया। एलीट ग्रुप-ए के इस मुकाबले में कुल 14 विकेट के लिए हर्ष दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

गोवा बनाम बिहार: गोवा स्थित भाऊसाहेब बंदोदकर मैदान पर खेले गए एलीट ग्रुप-ए के इस मुकाबले में गोवा ने पारी और 177 रन से जीत हासिल की। गोवा ने स्नेहल कौथनकर (नाबाद 178) की शानदार पारी के दम पर 397 रन बनाए, जिसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में सिर्फ 107 रन पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद बिहार की टीम दूसरी पारी महज 113 रन पर सिमट गई। इस पारी में ललित यादव ने 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story