राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस जेपी नड्डा समेत भाजपा नेताओं ने रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सराहा

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस  जेपी नड्डा समेत भाजपा नेताओं ने रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सराहा
रक्तदान मानवता, एकजुटता और सेवा का सबसे सरल और सबसे बड़ा कार्य है। इसी भावना को सम्मान देने के लिए आज देशभर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत भाजपा नेताओं ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सलाम किया, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आते हैं। साथ ही, अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्तदान मानवता, एकजुटता और सेवा का सबसे सरल और सबसे बड़ा कार्य है। इसी भावना को सम्मान देने के लिए आज देशभर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत भाजपा नेताओं ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सलाम किया, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आते हैं। साथ ही, अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 2026 पर आइए हम स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सराहें और स्वैच्छिक, बिना किसी पारिश्रमिक के रक्तदान के माध्यम से सुरक्षित, पर्याप्त और टिकाऊ रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।"

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय, "मानवता की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं।" स्वैच्छिक रक्तदान के पीछे की मानवीय भावना को रेखांकित करता है और योग्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को आगे आने और नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को सामुदायिक भागीदारी का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने अपने संदेश में सभी से अपील की है कि हम सब मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना जारी रखें और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त और रक्त घटकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की सामूहिक कोशिशों को और मजबूत करें।

इस मौके पर असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी रक्तदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा, "रक्तदान एक नेक काम है जो अनगिनत कीमती जानें बचाने में मदद करता है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, आइए हम जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने का संकल्प लें।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक्स पर पोस्ट कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "दोस्तों, रक्तदान करें! रक्तदान करने और अनगिनत कीमती जानें बचाने से बड़ी मानवता की कोई सेवा नहीं है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, आइए हम आगे आने और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने का संकल्प लें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2026 11:45 AM IST

Tags

Next Story