रेखा सरकार का सख्त एक्शन, जीएसटी विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल

रेखा सरकार का सख्त एक्शन, जीएसटी विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए ट्रेड ऐंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए ट्रेड ऐंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

आठ अप्रैल को आईटीओ स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया था कि अनुशासन केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर स्तर तक हर अधिकारी पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, यह भी कहा था कि जनता का काम बाधित हुआ तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की तय की जाएगी।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर बड़े स्तर पर तबादले किए गए। इस कार्रवाई के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे। इनमें ग्रेड-1 के 58 सेक्शन ऑफिसर, ग्रेड-2 के 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ग्रेड-3 के 74 सीनियर असिस्टेंट और ग्रेड-4 के 5 जूनियर असिस्टेंट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story