रिलीज के 6 साल बाद भी बरकरार है 'पंचायत' का जलवा, मेकर्स ने शेयर की पुरानी यादें

रिलीज के 6 साल बाद भी बरकरार है पंचायत का जलवा, मेकर्स ने शेयर की पुरानी यादें
हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'पंचायत' के पहले सीजन ने अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए हैं। गांव की सादगी और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आई थी।

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'पंचायत' के पहले सीजन ने अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए हैं। गांव की सादगी और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आई थी।

सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अमेजन प्राइम वालों ने रिलीज होने पर पुरानी यादों को फिर से दोहराया। उन्होंने सीरीज की बीटीएस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "फुलेरा में 6 साल पूरे हो गए, और अब भी यहां से जाने का मन नहीं करता।"

इस सीरीज ने अपनी कहानी से हर तरह के दर्शक को अपने आप से जोड़ा था। कहानी की गांव की सच्चाई, बोली, लोकल हास्य और छोटी-छोटी घटनाएं लोगों को इतनी रियल लगी थी कि उन्होंने अपने आपको इससे जुड़ा हुआ महसूस किया था।

सीरीज 'पंचायत' अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली एक बेहद लोकप्रिय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे टीवीएफ के बैनर तले प्रसारित किया गया था।

यह सीरीज एक ऐसे युवा अभिषेक की कहानी पर आधारित है जो कैट परीक्षा की तैयारी करता है। वह नौकरी के बेहतर विकल्प न मिलने के कारण गांव में सचिव की नौकरी करता है, लेकिन धीरे-धीरे वह प्रधान जी (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता) और विकास के साथ गांव के माहौल में ढल जाता है।

कहानी में गांव की राजनीति, सामुदायिक संबंध और साधारण ग्रामीण जीवन को हास्य और यथार्थ के साथ दिखाया गया है। इसमें 'भूतहा पेड़,' 'चक्के वाली कुर्सी', और 'हमारा नेता कैसा हो' जैसे रोचक एपिसोड्स हैं, जो गांव की रूढ़िवादिता और राजनीति को हास्य के साथ दिखाते हैं। अंत में, अभिषेक गांव के माहौल को समझने लगता है और अंत में प्रधान की बेटी रिंकी से मिलता है, जो कहानी में एक नया मोड़ लाती है।

साल 2020 में इसके पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। खास बात ये है कि सीरीज के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। अमेजन पर स्ट्रीम होने के बाद अब तक इसके चार सीजन आ चुके है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story