रोहित शेट्टी केस फरार आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से गिरफ्तार, 27 अप्रैल तक कस्टडी में भेजा गया

रोहित शेट्टी केस  फरार आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से गिरफ्तार, 27 अप्रैल तक कस्टडी में भेजा गया
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को आगरा से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को आगरा से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार उर्फ गाठ उस समय मौके पर मौजूद था, जब रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार उसकी लोकेशन मिलने के बाद यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने आगरा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद तुरंत उसे मुंबई लाया गया, जहां अब उससे पूछताछ की जा रही है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की कस्टडी मांगी, जिसे मंजूर करते हुए अदालत ने प्रदीप कुमार को 27 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान आरोपी से कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले की बात करें तो 1 फरवरी 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी डर का माहौल बना दिया था।

शुरुआती जांच में इस हमले को रंगदारी के साथ जोड़कर देखा गया, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली कि इस घटना के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग राज्यों में छापेमारी शुरू की और रितिक, सनी, दीपक, विष्णु, सनी और गोलू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की तलाश भी जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 3:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story