रोस्टन चेज पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे डैरेन सैमी

रोस्टन चेज पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे डैरेन सैमी
वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। सीरीज की शुरुआत शनिवार से हो रही है। वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी परेशानी कप्तान रोस्टन चेज की इंजरी है। चेज उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा है कि पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले कप्तान फिट हो जाएंगे।

ब्रिजटाउन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। सीरीज की शुरुआत शनिवार से हो रही है। वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी परेशानी कप्तान रोस्टन चेज की इंजरी है। चेज उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा है कि पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले कप्तान फिट हो जाएंगे।

चेज को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर बैठना पड़ा था। उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की समाप्ति पर पत्रकारों के बात करते हुए सैमी ने कहा, "मैंने आज सुबह रोस्टन से बात की। वह अपना वर्कआउट करने आया था। अभी भी थोड़ी सूजन है। लेकिन रोस्टन एक फाइटर है। मुझे पता है कि वह कोई भी टेस्ट क्रिकेट मिस नहीं करना चाहेगा। मुझे पूरा यकीन है कि डॉ. बायम (टीम फिजियो डेनिस बायम) के पास खिलाड़ियों को मैदान पर बनाए रखने का एक तरीका है, इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि रोस्टन पहले टेस्ट के लिए तैयार होगा।"

आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल का एक जरूरी हिस्सा है। दोनों टीमें अपनी रेड-बॉल किस्मत बदलने के लिए बेताब होंगी, क्योंकि वेस्टइंडीज अभी नौ टीमों की स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान टेबल में सबसे नीचे है।

चेज कप्तान के साथ-साथ टीम के एक अहम स्पिन गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। उनका फिट होना निश्चित रूप से पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत करेगा।

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 25 जुलाई से ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, और दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच अब तक 56 टेस्ट खेले गए हैं। पाकिस्तान ने 22 टेस्ट खेले हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 19 टेस्ट जीते हैं। 15 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2026 5:19 PM IST

Tags

Next Story