उमरिया न्यूज: सातवें डॉग स्क्वाड रिफ्रेशर कोर्स सह वार्षिक समीक्षा में पन्ना टाइगर रिज़र्व की टीम बनी विजेता,

सातवें डॉग स्क्वाड रिफ्रेशर कोर्स सह वार्षिक समीक्षा में    पन्ना टाइगर रिज़र्व की टीम बनी विजेता,
पन्ना टाइगर रिज़र्व की टीम बनी विजेता, - संजय टाइगर रिज़र्व के सुरेश प्रसाद बैगा चुने गए ‘बेस्ट डॉग हैंडलर’

डिजिटल न्यूज उमरिया। वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और वन अपराधों की वैज्ञानिक जांच को मजबूती देने की दिशा में मध्यप्रदेश वन विभाग बांधवगढ़ में डॉग स्क्वाड रिफ्रेशर कोर्स सह वार्षिक समीक्षा करवा रहा है।

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉ. अनुपम सहाय ने बताया

सात दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न टाइगर रिज़र्व एवं वन्यजीव क्षेत्रों से आए डॉग स्क्वाड दलों ने प्रशिक्षण, अभ्यास एवं मूल्यांकन की विभिन्न गतिविधियों में अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉग एवं हैंडलर के बीच तालमेल, अनुशासन, कमांड रिस्पॉन्स, सर्च क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया तथा वन एवं वन्यजीव अपराधों की जांच से जुड़ी परिस्थितियों में टीम की दक्षता को परखा गया। समग्र प्रदर्शन एवं विभिन्न अभ्यासों में उत्कृष्ट दक्षता के आधार पर पन्ना टाइगर रिज़र्व की डॉग स्क्वाड टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं गांधीसागर अभ्यारण्य की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संजय टाइगर रिज़र्व के डॉग हैंडलर सुरेश प्रसाद बैगा को ‘बेस्ट डॉग हैंडलर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ने कहा कि किसी भी वन अपराध की जांच में डॉग स्क्वाड फर्स्ट अटेंडेंट की भूमिका निभाता है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने से लेकर अपराधियों तक पहुंचने में प्रशिक्षित डॉग और दक्ष डॉग हैंडलर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। डॉग और हैंडलर के बीच विश्वास, तालमेल और निरंतर अभ्यास ही एक सफल डॉग स्क्वाड की असली ताकत है।


Created On :   22 July 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story