Umaria News: जबलपुर के गोताखोरों ने ढूढ़ी उमरार में डूबे युवक की लाश

जबलपुर के गोताखोरों ने ढूढ़ी उमरार में डूबे युवक की लाश
महज आधे घण्टे में शहडोल व जबलपुर टीमों के संयुक्त प्रयास में आखिरकार लाश को पानी की गहराई से बरामद कर लिया गया।

डिजिटल डेस्क,उमरिया। उमरिया शहर के नजदीक उमरार बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबे शिवम पिता पवन सोनी (१९) निवासी खलेसर की लाश दूसरे दिन बरामद हुई है। एसडीईआरएफ उमरिया के असफलत होने के बाद जबलपुर से गोताखोरों को बुलाया गया था। दोपहर करीब ढाई बजे घटना स्थल पर ही करीब 20 फीट गहरे पानी से लाश को ऊपर लाने में सफलता मिली।

शुक्रवार को उमरार बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन का दूसरा दिन था। पहले दिन एसडीईआरएफ के नाकाम होने रहने के बाद परिजन गोताखोरों को बुलाने में देरी से नाराज थे। मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक व प्रभारी मंत्री हरकत में आये। तब जाकर जबलपुर से गोताखोर बुलाए गए।

महज आधे घण्टे में शहडोल व जबलपुर टीमों के संयुक्त प्रयास में आखिरकार लाश को पानी की गहराई से बरामद कर लिया गया। घटना स्थल पर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, उमरिया कलेक्टर राखी सहाय, सीईओ अभय सिंह ओहरिया, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश सिंह, एसडीईआरएफ प्रभारी उमरिया राहुल साहू सहित जिला बल से टीआई मदन सिंह सुबह से बांध में डटे रहे। इसके अलावा हजारों की तादात में परिजन व रेस्क्यू को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौजूद थी।

Created On :   17 July 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story