umariya news: बांधवगढ़ में चल रही मध्यप्रदेश के ६ डॉग स्क्वॉड की विशेष ट्रेनिंग

बांधवगढ़ में चल रही मध्यप्रदेश के ६ डॉग स्क्वॉड की विशेष ट्रेनिंग
डॉग स्क्वॉड की विशेष ट्रेनिंग

डिजिटल न्यूज उमरिया

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में मध्यप्रदेश के ६ डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंची हुई हैं। इन्हें वन अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में डॉग स्क्वाड की क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हफ्तेभर चलने वाले इस विशेष ट्रेनिंग में रीवा, शहडोल, भोपाल, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व (सागर), माधव राष्ट्रीय उद्यान तथा सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व की टीमें भाग ले रही हैं।

क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बताया गुरूवार को प्रथम दिन प्रशिक्षण के दौरान डॉग हैंडलर्स एवं खोजी श्वानों को ट्रैकिंग, सेंट डिस्क्रिमिनेशन, ह्यूमन बॉडी सर्च, क्राइम सीन प्रबंधन, पीटी, परेड हुई। आज्ञापालन संबंधी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने वन्यजीव अपराधों की रोकथाम, शिकारियों की खोज, वन अपराधों की जांच तथा वन संरक्षण में डॉग स्क्वाड की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, फील्ड अभ्यास, मॉक ड्रिल, वार्षिक समीक्षा एवं डॉग एवं उनके हैंडलर के लिए मेडिकल चेकअप कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्टेट टाइगर स्ट्राइक $फोर्स जबलपुर संभाग प्रभारी राजा खरे, मास्टर ट्रेनर्स कैलाश चरार, जसवंत बर्मन (पूर्व बीएसएफ अधिकारी) तथा शोभाराम पंडरे, एएसआई, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Created On :   17 July 2026 7:03 PM IST

Tags

Next Story