- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- बाइक में ही बैठे-बैठे उड़ गये प्राण...
Umaria news: बाइक में ही बैठे-बैठे उड़ गये प्राण पखेरू

डिजिटल न्यूज़ उमरिया
चंदिया नगर के मध्य गांधी चौक इलाके में एक युवक की बाइक पर बैठे-बैठे मृत्यु हो गई। सोमवार की दरमियानी रात्रि राहगीरों की नजर पड़ी, तो वह काफी देर से कोई हलचल नहीं कर रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो वह मर चुका था। मृतक की पहचान शिवकुमार बैगा निवासी झाला (३१) के रूप में हुई है। रात में ही पुलिस ने शव को चंदिया अस्पताल भेजकर मर्ग कायम किया। दूसरी तरफ नगर में बाइक पर बैठे-बैठे मृत मिले युवक की मृत्यु की चर्चा खूब रही। लोग आकस्मिक मृत्यु पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। उमरिया एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया मृत्यु की असली वजह पीएम रिपोर्ट से ही प्राप्त हो पाएगी।
Created On :   21 July 2026 5:33 PM IST
Next Story










