Umaria news: जमीन की धोखाधड़ी कर दो लोगों को बेची

विकटगंज की जमीन धोखाधड़ी कर दो लोगों को बेची

डिजिटल न्यूज़ उमरिया

कोतवाली पुलिस ने विकटगंज स्थित एक जमीन का धोखाधड़ी कर विक्रय करने वाले बदमाश पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पहले जमीन का एक व्यक्ति से पंजीकृत विक्रयनामा किया फिर धोखाधड़ी करते हुए दो अलग-अलग लोगों को जमीन भी बेच दी।

पुलिस तक मामला पहुंचने पर कार्रवाई हुई। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में इसकी शिकायत नीरज अंकेश निवासी शहडोल ने की थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए कि आरोपित कमलेश कुमार साहू ने विकटगंज जिला उमरिया स्थित अपनी भूमि के विक्रय के संबंध में दिनांक 07.06.2024 को शिकायतकर्ता से विधिवत पंजीकृत अनुबंध (एग्रीमेंट) किया था। सौदा के अनुसार कुल विक्रय मूल्य 10,00,000 तय कर शिकायतकर्ता से 4,00,000 अग्रिम राशि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर ली। शेष राशि विक्रय विलेख के समय दी जानी थी। इसी दौरान आरोपी उक्त भूमि के संबंध में पहले ही एक अन्य व्यक्ति से धनराशि प्राप्त कर चुका था जिसकी जानकारी उसने शिकायतकर्ता से जानबूझकर छिपार्इ। इसके बाद अनुबंध की अवधि प्रभावी रहते हुए उसी भूमि को दो अन्य व्यक्तियों के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर दिया। इस प्रकार आरोपी ने एक ही भूमि के संबंध में अलग-अलग व्यक्तियों से धनराशि प्राप्त कर छलपूर्वक धोखाधड़ी की तथा शिकायतकर्ता की 4,00,000 की राशि वापस नहीं की, जिससे उसे आर्थिक क्षति हुई।

प्रकरण में पर्याप्त तथ्य प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 20 जुलाई को आरोपी कमलेश कुमार साहू पिता गणेश प्रसाद साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बेलमना थाना चंदिया जिला उमरिया, हाल निवासी दूरसंचार कॉलोनी थाना मकरोनिया जिला सागर को मकरोनिया, जिला सागर से गिरफ्तार किया गया।

Created On :   22 July 2026 1:42 PM IST

Tags

Next Story