Umaria News: उमरिया की बेटी ने एमपीपीएससी में खनिज निरीक्षक बनकर जिले का बढ़ाया मान

उमरिया की बेटी ने एमपीपीएससी में खनिज निरीक्षक बनकर जिले का बढ़ाया मान
यशु तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

डिजिटल डेस्क,उमरिया। चंदिया नगर की बेटी यशु तिवारी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खनिज निरीक्षक के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

महज 24 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उमरिया जिले को गौरवान्वित किया है। यशु तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

उन्होंने बताया कि पांच से 6 घंटे की तन्मयता से की गई तैयारी से हर परीक्षा को पास किया जा सकता है और लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। यशु की इस उपलब्धि से पूरे चंदिया नगर में खुशी का माहौल है।

Created On :   22 July 2026 6:38 PM IST

Tags

Next Story