उमरिया न्यूज: फिसलकर गिर रहे झालीटोला मुख्य रोड में राहगीर

फिसलकर गिर रहे झालीटोला  मुख्य रोड में राहगीर
अंधेरे में यहां से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है

डिजिटल न्यूज़, उमरिया। बरसात के पहले गांवों की पगड्ंडी व कच्ची सड़क को लेकर पंचायतों की लापरवाही अब राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही है।

मानपुर जनपद के ग्राम पंचायत झाल में झालीटोला की कच्ची सड़क चलने लायक नहीं बची। ग्रामीणों के मुताबिक, झाल गांव के शिव मंदिर चतुर्वेदी चौक से पहुंच मार्ग बारिश होने के बाद चलने लायक नहीं बचा। बरसात होते ही सड़क की मिट्टी में सुबह शाम राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। खासकर अंधेरे में यहां से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। बताया गया है समीप ही विद्यालय के छात्र छात्राएं यही से गुजरती हैं। सुबह शाम पूजा पाठ करने श्रद्धालु तथा सोन नदी पहुंचने का यह एकमात्र मार्ग है। कई बार जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन अपनी समस्या ग्राम पंचायत मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को बताये लेकिन कोई हल नहीं निकला न ही किसी ने सुध ली।


Created On :   22 July 2026 5:09 PM IST

Tags

Next Story