रूस में बढ़ा योग का प्रभाव, प्राणायाम बन रहे दैनिक जीवन का हिस्सा

रूस में बढ़ा योग का प्रभाव, प्राणायाम बन रहे दैनिक जीवन का हिस्सा
भारत का सदियों पुराना उपहार है 'योगासन'। भारत की योग पद्धति को मित्र राष्ट्र रूस भी अपना रहा है। रूसी लोग हठ योग के साथ प्राणायाम-ध्यान को अपनी व्यस्त जीवनशैली में ढाल रहे हैं। पीठ दर्द, तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत मिल रही है। योग उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है।

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का सदियों पुराना उपहार है 'योगासन'। भारत की योग पद्धति को मित्र राष्ट्र रूस भी अपना रहा है। रूसी लोग हठ योग के साथ प्राणायाम-ध्यान को अपनी व्यस्त जीवनशैली में ढाल रहे हैं। पीठ दर्द, तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत मिल रही है। योग उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है।

स्वामी विवेकानंद ने साल 1893 में अमेरिका के शिकागो में पहली बार दुनिया को योग का परिचय दिया था। आज रूस में वही संदेश घर-घर पहुंच रहा है कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि कर्म योग और ज्ञान योग का पूरा पैकेज है। यह मन को शांत करता है, अनुशासन लाता है और किसी भी जलवायु और परिस्थिति में ढलने की ताकत देता है।

योग के जरिए रूस के लोग भारत की संस्कृति से भी जुड़ रहे हैं। भारत और रूस की दोस्ती स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नया अध्याय लिख रही है।

कजान, ऊफा, क्रास्नोडार और तुला जैसे रूस के बड़े-छोटे शहरों में भारतीय योग शिक्षकों की मास्टर क्लासेज में लोग उमड़ रहे हैं। रूस के लोग अब मानते हैं कि योग सिर्फ आसन नहीं, बल्कि जीवन जीने का पूरा विज्ञान है जो तनाव, पीठ दर्द, अनिद्रा और हृदय संबंधी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है।

भारत से कई योग प्रशिक्षक भी रूस जाकर वहां के लोगों को ट्रेनिंग दे चुके हैं। वे बताते हैं कि रूसी नागरिक ज्यादातर हठ योग करते हैं और शारीरिक आसनों पर ज्यादा ध्यान देते हैं क्योंकि उनके में लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत पहले से अच्छी होती है। वहीं भारतीय शिक्षक प्राणायाम, ध्यान और रिलैक्सेशन तकनीक पर जोर देते हैं।

रूसी नागरिकों का कहना है कि योग शुरू करने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। पहले सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलती थी, अब आसानी से चलते हैं। पुरानी खांसी गायब हो चुकी है, सूजन की शिकायत खत्म हो गई और सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं रहती। कार्य क्षमता बढ़ गई और मूड हमेशा अच्छा रहता है। यहां तक कि कई लोगों का मानना है कि योग के बिना अब वे अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

रूस में लोग सूर्य नमस्कार समेत प्राणायाम और कई योगासन का प्रतिदिन अभ्यास करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Dec 2025 9:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story