रूस ने यूक्रेन में फ‍िर मचाई तबाही, जेलेंस्की ने बताया- 'कई शहरों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचों को बनाया न‍िशाना'

रूस ने यूक्रेन में फ‍िर मचाई तबाही, जेलेंस्की ने बताया- कई शहरों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचों को बनाया न‍िशाना
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर एक के बाद एक दस म‍िसाइलें दागकर तबाही मचाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, सोमवार रात रूस ने 135 ड्रोन और मिसाइलों से कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। हमले में कई लोग घायल हुए और रिहायशी इमारतों समेत बिजली और रेलवे सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

नई द‍िल्‍ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर एक के बाद एक दस म‍िसाइलें दागकर तबाही मचाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, सोमवार रात रूस ने 135 ड्रोन और मिसाइलों से कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। हमले में कई लोग घायल हुए और रिहायशी इमारतों समेत बिजली और रेलवे सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, ''सोमवार रात रूस ने हमारे शहरों और बस्तियों पर 135 ड्रोन और अलग-अलग तरह की दस मिसाइलों से हमला किया। इनमें ज्‍यादातर बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। खार्कीव क्षेत्र में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हुए। आम रिहायशी इमारतों, एक पेट्रोल पंप और रेलवे के ढांचे को नुकसान पहुंचा।"

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि चेर्निहिव क्षेत्र में भी तीन लोग घायल हुए। रूस के हमले में एक रिहायशी इमारत और बिजली सप्लाई से जुड़ी सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे हजारों घरों की बिजली चली गई। मरम्मत करने वाली टीमें बिजली जल्द से जल्द बहाल करने में लगी हुई हैं। जापोरिज्जिया में भी एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा।

यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने बताया क‍ि रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। राजधानी में 16 जगहों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एक सामान्य स्कूल और एक कारोबारी प्रतिष्ठान भी शामिल है।

इसके अलावा, द्नीप्रो, दोनेत्स्क, झितोमिर और ओडेसा क्षेत्रों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया।

उन्‍होंने कहा क‍ि रूस पर और ज्‍यादा दबाव डालना जरूरी है। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। यूरोपीय संघ का 21वां प्रतिबंध पैकेज इसी हफ्ते मंजूर होना चाहिए। प्रतिबंधों पर फैसला लेने में हर दिन की देरी रूस को उसकी तैयारी के लिए और समय देती है।

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हर वह चीज जिसे रूस इस युद्ध को लंबा खींचने और लोगों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल करता है, उसे रोकना होगा।

उन्‍होंने कहा कि यूरोप की एंटी-बैलिस्टिक सुरक्षा क्षमता को लेकर हमारे साझेदारों के साथ हुए समझौते हमारे लोगों की सुरक्षा को सच में मजबूत बना सकते हैं। हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा।

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हर कंपनी और हर देश को जीवन की रक्षा करने वाला सच्चा साथी बनना चाहिए। हमारी साझा क्षमता इतनी मजबूत है कि हम मिलकर यूक्रेन और पूरे यूरोप के लिए भरोसेमंद सुरक्षा तैयार कर सकते हैं। हमारी मदद करने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 7:07 PM IST

Tags

Next Story