एसए20 राशिद खान का विकेट बना टर्निंग प्वाइंट, पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को 1 रन से हराया

एसए20 राशिद खान का विकेट बना टर्निंग प्वाइंट, पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को 1 रन से हराया
शुक्रवार को साउथ अफ्रीका20 लीग में पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच पार्ल के बोलैंड पार्क में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें एमआई केपटाउन को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टर्न केप, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका20 लीग में पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच पार्ल के बोलैंड पार्क में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें एमआई केपटाउन को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पार्ल रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने के लिए लुआन ड्रे प्रीटोरियस और असा ट्राइब आए थे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 100 रन की साझेदारी की। ट्राइब 43 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।

प्रीटोरियस जमे रहे और अंत तक आउट नहीं हुए। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 65 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 रन की पारी खेली। एक-दो गेंद उन्हें मिल गई होती, तो उनका शतक पूरा हो गया होता। इन दोनों के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान डेविड मिलर ने 14 गेंद पर 19 रन बनाए। पार्ल ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाए।

एमआई केपटाउन के कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई केपटाउन को सलामी बल्लेबाजों रियान रिकल्टन और रस्सी वैन डेर डुसेन ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 77 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई। निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ और जैक्स स्नीमैन सस्ते में आउट हो गए। इससे टीम पर दबाव बढ़ा और रन गति भी लगातार बढ़ी। जॉर्ज लिंडे ने 16 गेंद पर नाबाद 20 और राशिद खान ने 18 गेंद पर 35 रन बनाकर 182 के लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान का आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। एमआई केपटाउन 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बना सकी और मैच 1 रन से हार गई।

पार्ल के लिए ओटनिल बार्टमैन ने 4 और सिकंदर रजा ने 3 विकेट लिए। एन मोकोएना ने 1 विकेट लिए।

लुआन ड्रे प्रीटोरियस प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Jan 2026 8:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story