वर्ष की पहली छमाही में 36.9 करोड़ आवागमन यात्राएं हुईं
बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने 2026 की पहली छमाही में अपने आव्रजन प्रबंधन कार्य के प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां जारी कीं। इसके मुताबिक सीमा पार यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, विदेशी पर्यटन में तेजी जारी रही और आव्रजन सेवाएं अधिक सुविधाजनक और उपयोगकर्ता के अनुकूल हो गईं।
वर्ष की पहली छमाही में, देशभर की आव्रजन प्रबंधन एजेंसियों ने कुल 36.9 करोड़ आने-जाने वाले यात्रियों का निरीक्षण किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 10.8 प्रतिशत की वृद्धि है, और एक नया रिकॉर्ड है।
चीनी पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा के प्रवेश देने वाले देशों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चीनी पासपोर्ट का महत्व बढ़ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस वर्ष की शुरुआत से ही तुर्किए, ब्राजील, सूडान, कंबोडिया और अन्य देशों ने चीनी साधारण पासपोर्ट धारकों के लिए एकतरफा वीजा-मुक्त नीतियों की घोषणा की है।
इसके साथ चीन लगातार अधिकाधिक विदेशियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि वर्ष की पहली छमाही में, राष्ट्रीय आव्रजन प्रबंधन एजेंसियों ने विदेशियों को 9.91 लाख वीजा और परमिट जारी किए और 2.29 करोड़ विदेशियों ने चीन में प्रवेश किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 20.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 July 2026 8:15 PM IST












