फीफा वर्ल्ड खेलने के कुछ हफ्तों बाद साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन

फीफा वर्ल्ड खेलने के कुछ हफ्तों बाद साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के कुछ ही हफ्तों बाद, साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स दुनिया को अलविदा कह गए। 25 वर्षीय एडम्स ने टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के तीनों ग्रुप-स्टेज मुकाबलों में हिस्सा लिया था। यह टीम नॉकआउट राउंड में पहुंची थी, लेकिन एडम्स को 'राउंड ऑफ 32' में सह-मेजबान कनाडा के खिलाफ मुकाबले में मौका नहीं मिल सका था। 29 जून को खेले गए इस मुकाबले में टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

केप टाउन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के कुछ ही हफ्तों बाद, साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स दुनिया को अलविदा कह गए। 25 वर्षीय एडम्स ने टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के तीनों ग्रुप-स्टेज मुकाबलों में हिस्सा लिया था। यह टीम नॉकआउट राउंड में पहुंची थी, लेकिन एडम्स को 'राउंड ऑफ 32' में सह-मेजबान कनाडा के खिलाफ मुकाबले में मौका नहीं मिल सका था। 29 जून को खेले गए इस मुकाबले में टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

एडम्स ने 2022 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह क्लब फुटबॉल में साउथ अफ्रीका की टॉप-फ्लाइट टीम मैमेलोडी सनडाउन्स के लिए खेलते थे। साउथ अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री, गेटन मैकेंजी ने युवा मिडफील्डर के निधन पर हैरानी और दुख जताते हुए उन्हें देश के सबसे होनहार फुटबॉल टैलेंट में से एक बताया।

मैकेंजी ने आधिकारिक बयान में कहा, "जेडेन एडम्स के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। साउथ अफ्रीकी फुटबॉल ने अपने सबसे होनहार युवा टैलेंट में से एक को खो दिया है। हमारा देश उनके परिवार, टीम के साथियों और उन लाखों फैंस के साथ शोक मना रहा है, जिन्होंने उन्हें एक होनहार खिलाड़ी से एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनते देखा था।"

हालांकि, एडम्स की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। ऐसे में मैकेंजी ने फैंस और मीडिया से अपील की है कि जब तक संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, तब तक वे किसी भी तरह के कयास न लगाएं।

उन्होंने कहा, "जेडेन की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मैं मीडिया और फैंस से अपील करता हूं कि वे संयम और सहानुभूति बरतें और कयास लगाने से बचें। इस बेहद मुश्किल समय में उनके परिवार और मैमेलॉडी सनडाउन्स को निजता दी जानी चाहिए। कोई भी आधिकारिक जानकारी सही समय पर संबंधित पक्षों द्वारा दी जाएगी।"

साउथ अफ्रीकन फुटबॉल प्लेयर्स यूनियन ने भी एडम्स के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "जेडेन ने हाल ही में 2026 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व, साहस और शानदार तरीके से देश की उम्मीदों को आगे बढ़ाया था। उनका निधन उनके परिवार, टीम के साथियों, क्लबों, फुटबॉल जगत और पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। साउथ अफ्रीकी फुटबॉल ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी, खेल के एक समर्पित सेवक और एक ऐसी युवा जिंदगी को खो दिया है, जिसमें अभी बहुत कुछ करने की क्षमता थी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story