सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, प्रवेश वर्मा ने शेयर किया वीडियो, पीड़ित ने सुनाई पूरी घटना

सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, प्रवेश वर्मा ने शेयर किया वीडियो, पीड़ित ने सुनाई पूरी घटना
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक सफाई कर्मचारी से बदसलूकी और मारपीट दिखाई दे रही है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह के भतीजे और साहिब सिंह समेत कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की। हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक सफाई कर्मचारी से बदसलूकी और मारपीट दिखाई दे रही है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह के भतीजे और साहिब सिंह समेत कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की। हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित सफाई कर्मचारी धन बहादुर ने घटना के बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि यह मामला तिलक नगर की गली नंबर-16 का है। उनके मुताबिक, यह एक संकरी गली है। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल पर एक महिला कचरा लेकर खड़ी थी। धन बहादुर के अनुसार, बताया गया कि महिला जरनैल सिंह की बहन हैं।

धन बहादुर ने बताया कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और किनारे रुक गया। उन्होंने महिला से कहा कि फिलहाल कचरा न फेंकें, क्योंकि वह पुलिसकर्मी पर गिर सकता है। महिला ने उनकी बात नहीं मानी। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई, पुलिसकर्मी वहां से चला गया। इसके बाद महिला ने कचरा नीचे फेंक दिया, जिसे उन्होंने उठाकर कचरा गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद महिला ने उनसे पूछा, "तुम पागल की तरह क्यों चिल्ला रहे हो?" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "क्या मैं पागल दिखता हूं?" इसके बाद वह वहां से आगे बढ़कर कचरा इकट्ठा करने लगे।

धन बहादुर ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद साहिब सिंह और करन सिंह वहां पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती स्कूटर पर बैठाने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, साहिब सिंह ने उनसे नेपाली भाषा में बात की और गाली-गलौज भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों उन्हें घसीटते हुए आगे ले गए।

धन बहादुर ने कहा कि वह करन सिंह और साहिब सिंह को पहचानते हैं, क्योंकि उनके अनुसार यही दोनों लोग पहले भी उनके साथ मारपीट करने वालों में शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी दोनों उन्हें पीटने आए थे और जबरदस्ती स्कूटर पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sept 2026 7:33 PM IST

Tags

Next Story