बॉलीवुड: मुंबई सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम की आर्थर रोड जेल में कराई आइडेंटिफिकेशन परेड

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। बुधवार को ऑर्थर रोड जेल में शरीफुल इस्लाम की आइडेंटिफिकेशन (पहचान) परेड कराई गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परेड के दौरान शरीफुल इस्लाम को पहचानने के लिए सैफ की स्टाफ नर्स आरियामा फिलिप और आया जुनू भी वहां पहुंची थीं। बारी-बारी से दोनों के सामने अन्य कैदियों के साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था।
पहचान परेड कोर्ट से अनुमति लेने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में होती है। पुलिस या जेल स्टाफ को पहचान परेड के दौरान मौजूद रहने की इजाजत नहीं होती है।
बता दें कि 16 जनवरी को अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास में कई बार चाकू से हमला किया गया। इसके बाद तुरंत अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई थी। उनकी रीढ़ के पास से चाकू का एक टुकड़ा भी निकाला गया था। पुलिस ने हमले के आरोप में शरीफुल इस्लाम (30) को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। वह बांग्लादेश का नागरिक है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे फंसाया जा रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Feb 2025 11:47 PM IST