समाजवादी पार्टी राजनीतिक कुंठा से ग्रसित दानिश आजाद अंसारी

समाजवादी पार्टी राजनीतिक कुंठा से ग्रसित दानिश आजाद अंसारी
उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव के ट्वीट और एनडीए को राज्यसभा में मिली बढ़त पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही बिहार के लापता विधायकों के घटनाक्रम, एलपीजी संकट को कम करने के लिए 'नंदा देवी' जहाज के आगमन और यूएससीआईआरएफ द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भी अपनी राय रखी।

लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव के ट्वीट और एनडीए को राज्यसभा में मिली बढ़त पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही बिहार के लापता विधायकों के घटनाक्रम, एलपीजी संकट को कम करने के लिए 'नंदा देवी' जहाज के आगमन और यूएससीआईआरएफ द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भी अपनी राय रखी।

दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "समाजवादी पार्टी राजनीतिक कुंठा से ग्रसित हो चुकी है, क्योंकि किसी भी चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। सपा के लोग लगातार जनता को भ्रमित कर सत्ता हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। अगर जनता के लिए काम करेंगे तभी विश्वास बना पाएंगे। सपा, कांग्रेस और विपक्ष के नेता एलपीजी और गैस को लेकर अफवाह फैलाकर जनता को परेशान कर रहे हैं, जबकि देश में कहीं भी गैस की कोई किल्लत नहीं है, समय पर सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही है।"

दानिश ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। इंडी गठबंधन डूबता हुआ जहाज है, जिसे लोग छोड़-छोड़कर जा रहे हैं। विपक्ष में बिखराव है, इनका कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए जनता भी सिरे से नकार रही है।"

मंत्री अनिल राजभर ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बिहार में क्रॉस-वोटिंग पर कहा, "इस शब्द को अब बदलने की आवश्यकता है। दूसरे दलों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आखिरकार उनका सैद्धांतिक पक्ष इतना कमजोर क्यों है और उनके लोग टूटते हैं। हमें प्रसन्नता है कि देश में ऐसे लोग हैं, जो देश को आगे बढ़ना देखना चाहते हैं, ऐसे लोगों का स्वागत है। इस स्थिति में भारत के जहाज की तरफ किसी की देखने की हिम्मत नहीं है।"

भारतीय जहाज के एलपीजी और पेट्रोलियम लेकर भारत पहुंचने पर अनिल राजभर ने कहा, "विपक्ष का चेहरा अब नकाब हो गया है। प्रतिपक्ष की तरफ से जो अफवाह और भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही थी, उसका यह जवाब है। हर देश भारत के साथ खड़ा हुआ दिख रहा है, यह हमारी विदेश नीति की सफलता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story