सम्राट चौधरी की सरकार ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दीं तेजस्वी यादव

सम्राट चौधरी की सरकार ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दीं तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को दिनारा में क्राइम रेट और गरीब किसानों एवं मजदूरों की हालत पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतास दिनारा में एक गरीब किसान मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई।

पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को दिनारा में क्राइम रेट और गरीब किसानों एवं मजदूरों की हालत पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतास दिनारा में एक गरीब किसान मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले से जुड़े जो भी आरोपी हैं, उन्हें कहीं न कहीं, किसी न किसी प्रकार से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर हम मृतकों के परिजनों से मिलने और बात करने के लिए जा रहे हैं। इसी के साथ हम पार्टी की ओर से उन्हें कुछ आर्थिक रूप से सहयोग भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि मृतक एक गरीब और पिछड़ा परिवार से आता था, जो अपनी मजदूरी मांगने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। पूरे बिहार में जब से सीएम सम्राट चौधरी की सरकार आई है, तब से राज्य में बेतहाशा अपराध में बढ़ोतरी हुई है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अपराधी भी गरीबों को मार रहा है और पुलिस प्रशासन छात्रों पर गोली चला रहा है। सीएम सम्राट चौधरी की सरकार बिहार को बर्बाद करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना खाली है। ठेकेदारों, कर्मचारियों और पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है। पूरे तरीके से भ्रष्टाचार और अपराध का इस सरकार में बोलबाला है, इसलिए हम मृतक के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले हमारी उनके परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि यह हमारा फर्ज है कि हम लोगों के दुख में उनके साथ रहें।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राज्य की सरकार अब बिहार से नहीं, बल्कि दिल्ली से चलाई जा रही है। हमने पहले भी यह कहा था कि जब भी राज्य में भाजपा का जो भी सीएम बनेगा, वह रबर स्टांप होगा। यहां कोई फैसले नहीं लिए जा रहे हैं। किसी भी भ्रष्ट अधिकारी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि उनको संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 8:05 PM IST

Tags

Next Story