संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (एसजीएमएच), दिल्ली, ने जूनियर रेजिडेंट के कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (एसजीएमएच), दिल्ली, ने जूनियर रेजिडेंट के कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसजीएमएच की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कैंडिडेट दिल्ली चिकित्सा परिषद (डीएमसी) में पंजीकृत या रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा किया होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी एक वर्षीय जूनियर रेजीडेंसी पूरा किया होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है जिसकी गणना 7 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एसजीएमएच की ओर से इंटरव्यू का आयोजन 7 अप्रैल को एसजीएम अस्पताल के प्रशासनिक ब्लॉक की चौथी मंजिल पर स्थित सम्मेलन कक्ष में सुबह 09.00 बजे सो दोपहर 12.00 बजे तक किया जाएगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ अपना एप्लीकेशन फॉर्म और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को याद से साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसजीएम अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी को अपने साथ ले जाएं।

वहीं, कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसजीएम अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story