संजय राउत का दावा, एक करोड़ अपात्र लोग ले रहे 'लाडकी बहीण योजना' का लाभ, संपत्ति कुर्क कर वसूली की मांग

संजय राउत का दावा, एक करोड़ अपात्र लोग ले रहे लाडकी बहीण योजना का लाभ, संपत्ति कुर्क कर वसूली की मांग
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने ‘लाडकी बहीण योजना’ में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाए। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि करीब एक करोड़ अपात्र लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसमें 30 हजार पुरुष भी शामिल हैं। सरकारी कर्मचारी भी हजारों की संख्या में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 3500 करोड़ का फर्जीवाड़ा इस योजना में हो रहा है। अफसोस की बात है कि सरकार को इस बारे में खबर तक नहीं है।

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने ‘लाडकी बहीण योजना’ में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाए। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि करीब एक करोड़ अपात्र लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसमें 30 हजार पुरुष भी शामिल हैं। सरकारी कर्मचारी भी हजारों की संख्या में इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 3500 करोड़ का फर्जीवाड़ा इस योजना में हो रहा है। अफसोस की बात है कि सरकार को इस बारे में खबर तक नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के मुताबिक, सरकार को इसका भुगतान अपनी जेब से करना होगा। सरकार में शामिल लोगों की निजी संपत्तियों को कुर्क करके इस योजना में हुई गड़बड़ी का भुगतान किया जाना चाहिए। अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया, तो आज हम हर हाल में सरकार को इस बारे में विधिक नोटिस भेजेंगे। अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया, तो हम आगामी दिनों में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के ‘हवन कार्यक्रम’ को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा को हवन करने को इसलिए मजबूर हुई है, क्योंकि ये लोग चोरी में शामिल हैं। हवन जैसे कार्यक्रम का आयोजन करके अपने पापों से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं।

संजय राउत ने दावा किया कि मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भाजपा का पूरा परिवार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में शामिल है। आरएसएस ने माफी मांगी और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके इतर, हम लोग मौजूदा समय में राम रक्षा आंदोलन कर रहे हैं। अब भाजपा ने हमारे इसी आंदोलन का विरोध करने के लिए हवन करने का मन बनाया है, क्योंकि ये सभी लोग चोर हैं और चढ़ावा चोरी मामले में शामिल भी रहे हैं। इन लोगों ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि ये चोरी का समर्थन कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 1:56 PM IST

Tags

Next Story