राष्ट्रीय: तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं संजय सरावगी

तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं  संजय सरावगी
बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं, जिन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। राजनीति में अब तेजस्वी यादव की विश्वसनीयता खतरे में आ चुकी है।

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं, जिन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। राजनीति में अब तेजस्वी यादव की विश्वसनीयता खतरे में आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है। इस पार्टी को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस पार्टी ने बिहार को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। बिहार की प्रतिभा इनके शासनकाल में दूसरे राज्यों में चली गई। सभी डॉक्टर-इंजीनियर बिहार से पलायन कर गए और इन सबका जिम्मेदार अगर कोई है, तो वह राष्ट्रीय जनता दल है, जिन्होंने अपने 15 सालों के शासनकाल में सिर्फ प्रदेश को खोखला करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहने को तो विपक्ष के नेता हैं, लेकिन मजाल है कि किसी दिन वह विधानसभा में दिख जाएं। वह कभी भी विधानसभा में नहीं दिखते हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों पर क्या ही विश्वास किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले तेजस्वी यादव मिथिला में अहिल्या महोत्सव में गए थे। वहां पर टीका-चंदन किया। लेकिन, इनका दोहरा पैमाना देखिए कि वहां से कुछ देर जाने के बाद इन्होंने टीका मिटा भी दिया। यह लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं। आज इन लोगों की साख राजनीति में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लेकिन, अब ऐसे लोगों को बिहार की जनता पहचान रही है। इसी वजह से इन्हें नकारा जा रहा है। इनके पिता लालू प्रसाद यादव तो सजायाफ्ता हैं। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अब बिहार की जनता इन लोगों पर किसी भी कीमत पर विश्वास करने की स्थिति में नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि ये लोग फर्जी रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं। शायद इन लोगों को यह नहीं पता है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। बिहार की जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरकरार है। इस विश्वास को कोई रोक नहीं सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 May 2025 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story