संसद में लगातार व्यवधान उत्पन्न करना विपक्ष की अराजक मानसिकता को करता है उजागरः नितिन नवीन

संसद में लगातार व्यवधान उत्पन्न करना विपक्ष की अराजक मानसिकता को करता है उजागरः नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने संसद में हंगामा करने पर विपक्ष को घेरा है। नितिन नवीन ने कहा कि संसद में लगातार व्यवधान उत्पन्न करना विपक्ष की अराजक मानसिकता को उजागर करता है।

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने संसद में हंगामा करने पर विपक्ष को घेरा है। नितिन नवीन ने कहा कि संसद में लगातार व्यवधान उत्पन्न करना विपक्ष की अराजक मानसिकता को उजागर करता है।

नितिन नवीन ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को साझा करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, "संसद में विपक्ष द्वारा लगातार किया जा रहा व्यवधान उनकी अराजक मानसिकता को उजागर करता है। हर अहम मुद्दे पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार की बार-बार की कोशिशों के बावजूद विपक्ष चर्चा से भागता है और संसद को कामकाज करने से रोकता है। जनता सब देख रही है और अब समझ रही है कि असल में चर्चा से कौन भाग रहा है।"

नितिन नवीन ने गृह मंत्री अमित शाह का बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का मकसद चर्चा करना नहीं बल्कि अराजकता फैलाना है। विपक्ष को लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र लिखना चाहिए। हम बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं।"

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से कहा, "'लापता,' 'भाग गए' और 'भगोड़े' जैसी भाषा भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ रही है। जब से सत्र शुरू हुआ, तब से मैं लगातार संसद आ रहा हूं। मैं अपने चैंबर में बैठता हूं। चूंकि विपक्ष संसद के दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या किया जा सकता है?"

उन्होंने कहा, "जहां तक चर्चा का सवाल है, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार नीट को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार है। चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। विपक्ष इसकी मांग कर रहा था और हमने इसे स्वीकार किया।"

शाह ने कहा, "मैंने भी कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो (विपक्ष) चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं। अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Aug 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story