भोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति संगीत
भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन देश भक्ति के संगीत से गूंज उठा। मौका था रेलवे सुरक्षा बल बैंड की प्रस्तुति का, यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में आयोजित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुति की गई। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड के जवानों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
बैंड की सुमधुर धुनों से स्टेशन परिसर देशप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना को और अधिक जीवंत बनाने के लिए स्टेशन परिसर में ‘वंदे मातरम’ एवं ‘यशो लभस्व’ लोगो से सुसज्जित विशेष सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया। यह सेल्फी पॉइंट यात्रियों एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
अतिथियों, यात्रियों एवं आमजन ने यहां उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की यादगार स्मृतियां संजोईं। इस अवसर पर डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि आरपीएफ केवल रेलवे की सुरक्षा का प्रहरी ही नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना का प्रतीक है।
कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर रेलवे की संपत्ति की रक्षा तक आरपीएफ के जवान सदैव अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहते हैं। जब यही समर्पण संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त होता है तो वह केवल धुन नहीं रहता, बल्कि अनुशासन की आवाज, देशभक्ति की अनुभूति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्वर बन जाता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Aug 2026 5:00 PM IST












