जेन जी के प्यार को देखकर रविकिशन गदगद, कहा- मैं जेन जी के दिमाग को सलाम करता हूं
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएलस)। अभिनेता और भाजपा सांसद रविकिशन ने मीडिया के साथ बातचीत में सोशल मीडिया पर जेन जी पीढ़ी से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने युवाओं के इस जुड़ाव को एक अनमोल उपहार बताया।
रवि किशन ने कहा, "जेन जी ने मुझे हैरान कर दिया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इंस्टाग्राम पर जेन जी का प्यार मुझे इस कदर मिलेगा। ये लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए मैं उन सभी युवा जेन जी को बुलाना चाहता हूं जो हमारे देश का भविष्य हैं और जिन्हें एक दिन इस पार्लियामेंट में भी आना है। मैं सभी जेन जी के दिमाग को सलाम करता हूं, कि वे लोग इतनी शानदार क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं।"
रवि किशन ने अपने मीम्स पर भी रिएक्ट करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे, मेरी चाल, नाम और दाम को इस कदर फैलाया है, तो मुझे लगता है कि जेन जी की जगह देश की पंचायत है यानी पार्लियामेंट। भारत की जिम्मेदारी एक दिन उन सभी को अपने जिम्मे लेनी है। जेन जी की आबादी 65% है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी बातें सुनने के लिए खुद इंस्टाग्राम पर आते हैं। मैं ये भी बता दूं कि हमारी जेन जी की बातों पर भी बहुत गौर किया जाता है। मैं तो इस देश के सारे जेन जी को प्रणाम करता हूं। सभी को मेरा धन्यवाद कि इस गुमनाम रवि किशन को आप लोग इतना नाम दिए, मुझे जेन जी ने एक नई पहचान दी है।"
रवि किशन ने अपने धोती-कुर्ता के पहनावे को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की याद में धोती-कुर्ता पहनते हैं। उन्होंने कहा, "जेन जी मुझसे अक्सर पूछते हैं कि आप धोती क्यों पहनते हैं, तो मैं उन्हें बता रहा हूं कि मेरे पिता जी उसको पहनते थे, तो जब भी मैं धोती पहनता हूं, तो वे समझ जाएं कि मैं अपने पिता को बहुत याद कर रहा हूं। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।"
गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान देने पर राजी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन ने कहा, "इससे अच्छा संदेश पूरे देश में क्या जाएगा। अभी मैं उनसे मिलकर आया हूं और वे इंतजार कर रहे हैं और जवाब देने के लिए बैठे हैं। उन्होने कहा कि वे देर रात 3 बजे तक बैठेंगे। राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी नेताओं को अमित शाह ने कहा कि वे आए और बातें करें। वे सारे सवालों के जवाब देंगे।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Aug 2026 5:20 PM IST












