संसद में फिर हंगामा, कार्यवाही स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

संसद में फिर हंगामा, कार्यवाही स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल
राज्यसभा में एक बार फिर से प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हुई। सोमवार को इस हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को फिलहाल दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सुबह 11 बजे भी सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ देर बाद सदन में हंगामा हुआ था।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा में एक बार फिर से प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित हुई। सोमवार को इस हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को फिलहाल दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सुबह 11 बजे भी सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ देर बाद सदन में हंगामा हुआ था।

हंगामे के कारण पहले सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन 12 बजे भी यही स्थिति बनी रही और सदन की कार्यवाही को फिर से स्थगित करना पड़ा। 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी सदन में गतिरोध बना रहा।

विपक्षी सांसदो ने सरकार व सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल शुरू हुआ था। इसके साथ ही सदन में हंगामा व नारेबाजी भी शुरू हो गई। नारेबाजी के दौरान ही कुछ सांसदों ने मंत्रियों से प्रश्न पूछे। भारी हंगामे के बीच मंत्रियों ने उत्तर भी दिए गए।

मंत्रियों के जवाब देने के दौरान विपक्ष की नारेबाजी और तेज हो गई। प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी और सदन में जल्द ही हंगामा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने सदन में नारेबाजी के समय कई विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए और नारेबाजी करते रहे। हंगामा कर रहे सांसद सभापति सीपी राधाकृष्णन के काफी नजदीक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। सभापति ने इन सांसदों से वापस अपनी सीटों पर लौटने को कहा।

हालांकि विपक्ष के सांसद अपनी मांगों को लेकर लगातार नारे लगाते रहे। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले शून्यकाल की कार्यवाही भी इसी तरह बाधित हुई थी। शून्य काल में भी केवल कुछ ही सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। सदन में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया जिसको देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक के लिए स्थगित की गई थी।

हालांकि 12 बजे भी यही स्थिति बनी रही और सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित करना पड़ा। दरअसल, संसद के मानसून सत्र में संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में यही स्थिति बनी हुई है। दोनों सदनों में प्रश्नकाल की कार्यवाही लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 1:44 PM IST

Tags

Next Story