झारखंड विधानसभा मार्च में शामिल हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, कहा-मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी छात्रों का भविष्य

झारखंड विधानसभा मार्च में शामिल हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, कहा-मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी छात्रों का भविष्य
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है। 17वें दिन प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे हैं। पुलिस की आठवीं बैरिकेडिंग तोड़ते हुए छात्र अब विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को भी एंबुलेंस से विधानसभा गेट पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र पहले से जमा हैं।

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है। 17वें दिन प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे हैं। पुलिस की आठवीं बैरिकेडिंग तोड़ते हुए छात्र अब विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को भी एंबुलेंस से विधानसभा गेट पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र पहले से जमा हैं।

छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "भूख हड़ताल अभी भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी। हम अभी विधानसभा पहुंचेंगे। सरकार को अब जाग जाना चाहिए।"

उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए छात्रों का भविष्य ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा, "मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी यहां के छात्रों की सीटें हैं, जिन्हें बेचा जा रहा है। मेरी सेहत बहुत कमजोर है लेकिन हालात और भी दर्दनाक हैं। यहां लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।"

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

वहीं, विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बैरिकेडिंग के पास पानी की बौछार की गई। इसके बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

इस बीच रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा, "हमने घेराव रोकने की तैयारी नहीं की है। हमने किसी भी हिंसक स्थिति या हंगामा करने की कोशिश होने पर निपटने की तैयारी की है। अगर छात्र शांति से आते हैं, तो पुलिस भी शांति बनाए रखेगी। हमारी टीम भी स्थिति से शांतिपूर्वक निपटेगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 2:05 PM IST

Tags

Next Story