थाईलैंड पूर्व सासंद ने वरिष्ठ अफसर पर बरसाई गोलियां, मौत
बैंकॉक, 10 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बार फिर गोलीबारी हुई। इस बार गोली चलाने वाला शख्स एक पूर्व सांसद हैं जिनकी उम्र 71 साल बताई जा रही है।
स्थानीय मीडिया आउटलेट बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, सोमवार सुबह एक शख्स ने प्रोवेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएओ) के कार्यालय में घुसकर अध्यक्ष थोंगचाई येनप्रासर्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद नोन्थाबुरी के पूर्व एमपी चालोंग रिएवरेंग को गिरफ्तार किया गया।
चालोंग पर आरोप है कि वह मुआंग जिले में पोल कर्नल थोंगचाई के दफ्तर में जबरदस्ती घुस गए और सुबह करीब 11 बजे उन पर कई गोलियां चलाई गईं। पीएओ अध्यक्ष को मौके पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन दिया गया, जिसके बाद उन्हें फ्रानांगक्लाओ अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जिसके बाद उन्हें हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। प्रांत के पुलिस कमांडर, मेजर जनरल डेजरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी, जो एक पूर्व सांसद है, ने एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके ड्राइवर पर गोली चलाई थी।
डेजरापी ने रॉयटर्स को बताया , "दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।"
बैंकॉक पोस्ट की खबर के अनुसार आरोपी चालोंग रीवरेंग तीन बार सांसद रह चुका है। हाल ही में वह फ्यू थाई पार्टी के साथ था। 71 साल के इस व्यक्ति को 1997 में थाई राजनीति में "कोबरा" कहा गया था, जब उसने दूसरी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को वोट दिया था।
चालोंग के शिकार, थोंगचाई येनप्रासर्ट, एक पूर्व पुलिस अधिकारी थे और वर्तमान में नोंथबुरी प्रांतीय प्रशासनिक संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। हत्या का कारण क्या था ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस हत्या का मकसद पता लगाने में जुटी है।
शुक्रवार को इसी इलाके के देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में 14 साल के किशोर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इसमें टीचर और स्कूली बच्चों समेत 9 की मौत हो गई थी। इससे पहले कथित तौर पर किशोर अपने बुजुर्ग दादा-दादी की हत्या कर स्कूल पहुंचा था और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Aug 2026 3:27 PM IST












