संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने श्योंगआन में चीन के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने श्योंगआन में चीन के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की
2026 वैश्विक शासन मंच (श्योंगआन) में भाग ले रहे संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव गाय बर्नार्ड राइडर ने 24 अक्टूबर को हेपेई प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैश्विक शासन में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका है और उसकी चार वैश्विक पहलें संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2026 वैश्विक शासन मंच (श्योंगआन) में भाग ले रहे संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव गाय बर्नार्ड राइडर ने 24 अक्टूबर को हेपेई प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैश्विक शासन में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका है और उसकी चार वैश्विक पहलें संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

उन्होंने आगे कहा कि चीन का दूरदर्शी दृष्टिकोण सराहनीय है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है।

राइडर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हमेशा चीन को एक दृढ़ सहयोगी मानता आया है। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलें विकास, सुरक्षा, सभ्यता और शासन जैसे क्षेत्रों को कवर करती हैं और संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य बहुपक्षीय प्रणालियों के मुद्दों और लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

राइडर का मानना है कि वैश्विक दक्षिण के साथ चीन की घनिष्ठ एकजुटता उसकी वैश्विक शासन प्रणाली की एक विशिष्ट विशेषता है। उन्होंने वैश्विक दक्षिण की आवाज को पूरी तरह से सुने जाने और उसके हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधार का आह्वान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएएनएस

एबीएम/

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story