संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में डॉ. जयशंकर ने कई देशों के समकक्षों से की म‍ुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में डॉ. जयशंकर ने कई देशों के समकक्षों से की म‍ुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के हाई-लेवल सेशन के दौरान एस्टोनिया, घाना, मालदीव, बारबाडोस और अन्‍य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान द्व‍िपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के हाई-लेवल सेशन के दौरान एस्टोनिया, घाना, मालदीव, बारबाडोस और अन्‍य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान द्व‍िपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''यूएनजीए के 81वें सत्र के दौरान एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस त्साहकना से मिलकर खुशी हुई। हमने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और उसके असर पर बातचीत की। साथ ही बहुपक्षीय सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई।''

सत्र के दौरान जयशंकर ने घाना के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। उन्‍होंने एक अन्‍य पोस्‍ट में ल‍िखा, ''संयुक्त राष्ट्र में घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अबलाकवा से मिलकर खुशी हुई। हमने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसके अलावा मौजूदा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई। उम्मीद है कि जल्द ही फिर मुलाकात होगी।''

एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्‍होंने मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम आदम से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, ''यूएनजीए के दौरान मालदीव के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। हमने दोनों देशों के आपसी रिश्तों की समीक्षा की और बहुपक्षीय मंचों पर हमारे सहयोग को लेकर भी चर्चा की।''

एक अन्‍य पोस्‍ट में जयशंर ने बारबाडोस के विदेश मंत्री क्रिस्टोफर पीटर सिंकलर के साथ मुलाकात की फोटो पोस्‍ट कर संक्षिप्त बातचीत की जानकारी साझा की। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर ने इराक के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फुअद हुसैन से भी मुलाकात की।

एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्‍होंने ल‍िखा, ''संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इराक के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फुअद हुसैन से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, हमारे आर्थिक और ऊर्जा संबंधों पर भी चर्चा की।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 11:30 AM IST

Tags

Next Story