साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूत हंसराज सिंह वर्मा क्यूबा के राजदूत नियुक्त

साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूत हंसराज सिंह वर्मा क्यूबा के राजदूत नियुक्त
भारत के 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को शुक्रवार को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को शुक्रवार को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

हंसराज वर्मा वर्तमान समय में ब्राजील के साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्यदूत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हंसराज सिंह वर्मा ने 14 सितंबर 2024 को साओ पाउलो में भारत के कॉन्सुल जनरल की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले, वे ब्यूनस आयर्स में भारतीय दूतावास में राजनीतिक और व्यापारिक मामलों के काउंसलर इन-चार्ज थे।

हंसराज वर्मा के पास अलग-अलग भारतीय मिशन और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में काम करने का बहुत अच्छा और व्यापक अनुभव है। उन्होंने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग; पेरिस में भारतीय दूतावास; अकरा में भारतीय हाई कमीशन; फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्य दूतावास; मापुटो में भारतीय हाई कमीशन; लिस्बन में भारतीय दूतावास और ब्यूनस आयर्स में भारतीय दूतावास में काम किया है।

उन्होंने मार्च 2019 से जुलाई 2021 तक विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर काम किया। उन्होंने हेडक्वार्टर में पासपोर्ट और वीजा, प्रत्यर्पण, संयुक्त राष्ट्र, प्रोटोकॉल और एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कई सब्जेक्ट्स को भी देखा है।

हंसराज वर्मा अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्हें हिंदी कविताएं पढ़ना, लिखना और घूमना पसंद है। उनकी शादी कल्पना हंसराज से हुई है और उनका एक बेटा और एक बेटी है।

इसके साथ ही आईएफएस अधिकारी ने विज्ञान विषय में स्नातक और पर्यावरण विज्ञान में परास्नातक किया है। उन्होंने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) से प्रोफेशनल ट्रेनिंग पूरी की है।

उन्होंने ट्रेनिंग के बाद अलग-अलग राज्यों में डीएफओ और वन संरक्षक के पदों पर सेवाएं दी हैं। वन्यजीव संरक्षण, जंगला प्रबंधन, कैम्पा (सीएएमपीए) योजना और ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में इनका विशेष योगदान रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Sept 2026 6:12 PM IST

Tags

Next Story