सपा सम्मान और अपमान से ऊपर है, यहां सभी साथियों का आदर किया जाता है उदयवीर सिंह

सपा सम्मान और अपमान से ऊपर है, यहां सभी साथियों का आदर किया जाता है उदयवीर सिंह
समाजवादी पार्टी नेता उदयवीर सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के बयान सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ, 25 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी नेता उदयवीर सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के बयान सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए कांग्रेस की ओर से यूपी में सम्मानजनक समझौते को लेकर उदयवीर सिंह ने कहा, "सपा सम्मान और अपमान से ऊपर है। हम लोगों की ओर से सभी साथियों का सम्मान किया जाता है। दोनों दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से जो तय किया जाएगा, उसके हिसाब से होगा।

उदयवीर सिंह ने कहा, "भाजपा की ओर से दिमागी नक्सल से लेकर वंदे मातरम, हिंदू-मुस्लिम, और मछली जैसे मुद्दे क्यों उठाए जाते हैं? क्योंकि कोई उनसे ये न पूछ ले कि पिछले 10 बजट कहां चले गए, सड़कों में भ्रष्टाचार किया गया, और एक्सप्रेसवे रोज क्यों टूट रहे हैं? बेरोजगार सड़कों पर लाठी खा रहे हैं। छात्रों के लिए ठीकठाक स्कूल और पेय जल की व्यवस्था वहीं हो पा रही है। इन सवालों से बचने के लिए ऐसे मुद्दे लाए जाते हैं।

मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया पर उदयवीर सिंह ने कहा, "शंकराचार्य हिंदू धर्म के ज्ञाता हैं और राहुल गांधी एक राजनीतिक व्यक्ति हैं। दोनों लोगों का अपना-अपना सोचने का तरीका है। राजनीतिक व्यक्ति संविधान के दायरे में बराबरी, हक और न्याय के बारे में सोचता है। धार्मिक व्यक्ति धर्मशास्त्रों में क्या लिखा है उसके हिसाब से सोचता है। दोनों की अपनी-अपनी समझ और सोच है।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के बयान पर उदयवीर सिंह ने कहा, "इसमें कुछ कानूनी मसले हैं। अगर सरकार उन्हें सुलझाना चाहती, तो सुलझा सकती थी। हमारी पार्टी ने पहले ही प्रस्ताव दिया था कि एक ऐसी आईडी होनी चाहिए, जो टैम्पर-प्रूफ हो, ताकि कोई उसे आसानी से बदल, कॉपी या नकली न बना सके। लेकिन चुनाव आयोग के विवादित फैसलों और उसकी विवादित छवि के कारण देश में वोटरों का भरोसा बहुत कम हो गया है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चुनाव कराने वाली संस्था की विश्वसनीयता बहुत जरूरी है, क्योंकि जब संस्था निष्पक्ष रूप से चुनाव कराएगी, तभी लोगों का उस संस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा होगा।"

कैबिनेट मीटिंग पर उन्होंने कहा, "जब मीटिंग में लिए गए फैसलों का ऐलान होगा, तो हम इस आधार पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे कि क्या अच्छा है और क्या नहीं। हमें इस सरकार से किसी अच्छी चीज की उम्मीद नहीं है। एक बार जब हम देख लेंगे कि क्या बदलाव किए गए हैं, तभी अपनी प्रतिक्रिया देना सही होगा।"

हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सपा नेता ने कहा, "उच्च न्यायालय के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ही कुछ कर सकता है। बाकी सभी लोग न्यायालय का सम्मान करते हैं और सभी को फैसला मानना होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 12:27 PM IST

Tags

Next Story