हॉकी विश्व कप भारतीय पुरुष और महिला टीम बाहर, पीआर श्रीजेश ने कहा- मुश्किल सवाल कौन पूछेगा?

हॉकी विश्व कप भारतीय पुरुष और महिला टीम बाहर, पीआर श्रीजेश ने कहा- मुश्किल सवाल कौन पूछेगा?
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम हॉकी विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। दोनों ही टीमें दूसरे राउंड से बाहर हुईं। भारतीय पुरुष टीम को दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मिली हार के बाद बाहर होना पड़ा। विश्व कप से बाहर होने के बाद पुरुष हॉकी टीम का 1975 से हॉकी विश्व कप में पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया।

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम हॉकी विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। दोनों ही टीमें दूसरे राउंड से बाहर हुईं। भारतीय पुरुष टीम को दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मिली हार के बाद बाहर होना पड़ा। विश्व कप से बाहर होने के बाद पुरुष हॉकी टीम का 1975 से हॉकी विश्व कप में पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया।

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद पुरुष टीम के पूर्व गोलकीपर और ओलंपिक पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और भारतीय हॉकी में जिम्मेदारी के स्तर पर सवाल उठाए हैं।

श्रीजेश ने एक्स पर लिखा, "चिंता मत करो, वर्ल्ड कप से कोई फर्क नहीं पड़ता। एशियन गेम्स आ रहे हैं। वहां पदक जीतो, और फिर हम लॉस एंजिल्स 2028 के सपने देखना शुरू कर सकते हैं। जाहिर है, वर्ल्ड कप में जो कुछ भी गलत हुआ, उसे कवर करने के लिए यह काफी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "वर्ल्ड कप से ठीक पहले महिला टीम के मुख्य कोच छुट्टी पर थे — और लड़कियों ने फिर भी जी-जान से लड़ाई लड़ी और उम्मीदों से बढ़कर किया। खिलाड़ियों को इसका श्रेया जाता है, लेकिन जिम्मेदारी कहां है? क्या हम सच में उम्मीद करते हैं कि टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी जब मुख्य कोच तैयारी के आखिरी चरण में बाहर हो?"

श्रीजेश ने लिखा, "पुरुषों की टीम एक शीर्ष टीम से हार जाती है। यह सीखने का अनुभव है। एक एशियन टीम को हरा देती है शानदार जीत। अच्छी हॉकी खेलती है। अच्छा प्रदर्शन। यहां एक मुश्किल सवाल है। क्या हम अच्छी हॉकी खेलने के लिए टीम बना रहे हैं, या दुनिया की श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ जीतने में काबिल टीम? सीखने, अच्छी हॉकी और आने वाले टूर्नामेंट के पीछे छिपना बंद करो। वर्ल्ड कप कोई रिहर्सल नहीं है। यह वर्ल्ड कप है।"

उन्होंने अंत में लिखा, "मुश्किल सवाल कौन पूछेगा? जिम्मेदारी की मांग कौन करेगा? सबसे जरूरी बात, क्या सच में किसी को परवाह है?"

पीआर श्रीजेश द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए सवालों ने भारतीय हॉकी की कमियों को उजागर कर दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 12:27 PM IST

Tags

Next Story